नवरात्रि में छठे दिन किसे देवी की पूजा होती है | Navratri mai six day kis devi ki puja hoti hai

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में छठे दिन मां कात्यायनी (Maa Katyayni) की पूजा होती है | हिन्दु धर्म में मान्यता है कि नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की आराधना से उसे परम पद की प्राप्ति होती है।

Posted on 20-August-2023

Advertisements

नवरात्रि का छठे दिन: मां कात्यायनी की पूजा कैसे करे  (Navratri Maa Katyayni puja vidhi)

नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी (Maa Katyayni) की पूजा की जाती है | मां कात्यायनी का स्वरूप बहुत चमकीला और तेजमय है। माता कात्यायनी को भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्री के रूप में भी जाना जाता है। मां कात्यायनी को युद्ध की देवी भी कहा जाता है | माँ कात्यायनी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं | मां कात्यायनी के ऊपर वाले हाथ में तलवार धारण हैं व नीचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित रहता है | हिन्दु धर्म के अनुसार मां कात्यायनी की पूजा करने से मनचाहा पति और प्रेम विवाह की सभी अड़चने दूर हो जाती है। 

मां कात्यायनी की पूजा विधि (Maa Katyayni Puja vidhi)

मां कात्यायनी पूजा की शुरूवात इस प्रकार कर सकते है | सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें क्योंकि मां को यह रंग बहुत ही प्यारा है। वस्त्र धारण करने के बाद कलश की पूजा कर माता कात्यायनी को नमन करें।  मां कात्यायनी को कुमकुम, मौली, अक्षत अर्पित करें। इसके बाद शहद का भोग लगाएं और फिर जल अर्पित करें।  देवी मां के मंत्रों का जाप करें |  मां कात्यायनी को गुड़हल या लाल रंग के फूल अर्पण करें | मां कात्यायनी के सामने घी का दीपक जलाएं | मां कात्यायनी की आरती के बाद प्रसाद सभी लोगों में बांट दें |  मां कात्यायनी की विधि-विधान से की गई पूजा करने से मनचाहा पति और प्रेम विवाह की सभी अड़चने दूर हो जाती है। 

मां कात्यायनी का शुभ रंग (Maa Katyayni ka shubh colour) : मां कात्यायनी को पीला (Yellow) रंग (Colour) बहुत पसंद है | अतः मां की पूजा करते समय पीले रंग के कपडे पहने |  

मां कात्यायनी को किस का भोग लगाये (Maa Katyayni Bhog):  मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाये | 

 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

 

#navratri, #Maakatyayni, #Navratrimaisixdaykisdevikipujahotihai, #Navratrimaakatyaynipujavidhi